नई दिल्ली: दिल्ली से सामने आए ताजा आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, साल 2026 के पहले 15 दिनों में राजधानी में 800 से अधिक लोग लापता हो चुके हैं। इनमें से लगभग दो-तिहाई महिलाएं और लड़कियां हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 1 से 15 जनवरी के बीच कुल 807 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई, यानी औसतन हर दिन 54 लोग। इनमें 509 महिलाएं और लड़कियां, जबकि 298 पुरुष शामिल हैं। कुल मामलों में 191 नाबालिग और 616 वयस्क बताए गए हैं। पुलिस अब तक 235 लोगों को ढूंढने में सफल रही है, लेकिन 572 लोग अभी भी लापता हैं।
यह भी देखें: पिता की शर्मनाक करतूत… दिव्यांग बेटी का लंबे समय तक किया यौन शोषण, हुई गर्भवती
आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान हर दिन औसतन 13 बच्चे लापता हुए। कुल 191 नाबालिग मामलों में से 146 लड़कियां हैं। नाबालिगों में 169 किशोर (13–18 वर्ष) शामिल हैं, जिनमें 138 किशोर लड़कियां और 31 किशोर लड़के हैं। पुलिस अब तक 29 लड़कियों और 19 लड़कों को खोज पाई है, लेकिन करीब 71 प्रतिशत किशोर अब भी लापता हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
8 से 12 वर्ष की उम्र के 13 बच्चे लापता हुए, जिनमें से केवल 3 लड़कों का ही पता चल पाया। 8 साल से कम उम्र के 9 बच्चे लापता हुए थे, जिनमें से 3 बच्चे मिल गए, जबकि 6 बच्चे अब भी लापता हैं।
जनवरी के पहले 15 दिनों में 616 वयस्क लापता हुए, जिनमें 363 महिलाएं और 253 पुरुष शामिल हैं। पुलिस 181 वयस्कों (90 पुरुष, 91 महिलाएं) को खोज पाई है, लेकिन 435 वयस्कों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
साल 2025 में दिल्ली में कुल 24,508 लोग लापता हुए, जिनमें से 14,870 महिलाएं (60% से ज्यादा) 9,638 पुरुष हैं। पुलिस 15,421 लोगों को ढूंढने में सफल रही, लेकिन 9,087 मामले अब भी अनसुलझे हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर सरकारी नौकरी पाने का मामला, ईओडब्ल्यू ने दाखिल की चार्जशीट
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पिछले एक दशक में 2,32,737 लोग लापता हुए लगभग 1.8 लाख लोगों का पता चल पाया करीब 52,000 मामले अब भी लंबित हैं। हर साल औसतन 5,000 से ज्यादा किशोर लापता होते हैं, जिनमें करीब 3,500 लड़कियां होती हैं। साल 2025 में 5,081 किशोर लापता हुए, जिनमें से 3,970 लड़कियां थीं और 1,013 का अब तक पता नहीं चल पाया है।
ये आंकड़े दिखाते हैं कि दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के लापता होने की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। पुलिस की कोशिशों के बावजूद बड़ी संख्या में मामले अब भी सुलझ नहीं पाए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक हालात पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...