साइबर अपराधियों से जुड़े होने की आशंका के चलते झारखंड में आठ हजार से ज्यादा बैंक खातों पर लगाई रोक

झारखंड में कथित रूप से साइबर अपराधियों से जुड़े आठ हजार 674 बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है।

झारखंड में कथित रूप से साइबर अपराधियों से जुड़े आठ हजार 674 बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। इन खातों के अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका थी। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिन खातों पर रोक लगाई गई है, उनमें सबसे ज्यादा 2,002 खाते देवघर जिले में हैं। इसके बाद 1,183 खाते धनबाद और 959 खाते रांची में हैं। महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि उन्हें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से जब्त किए गए खातों की जानकारी मिली है। उन्होंने ऐसी जानकारियों की जिलावार और बैंकवार सूची तैयार की है। गुप्ता ने बताया कि खातों के सत्यापन के लिए आंकड़ों को जिलों के पुलिस अधीक्षकों और बैंकों के साथ साझा किया जाएगा।

- विज्ञापन -

Latest News