Site icon Dainik Savera Times

साइबर अपराधियों से जुड़े होने की आशंका के चलते झारखंड में आठ हजार से ज्यादा बैंक खातों पर लगाई रोक

झारखंड में कथित रूप से साइबर अपराधियों से जुड़े आठ हजार 674 बैंक खातों पर रोक लगा दी गई है। इन खातों के अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका थी। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिन खातों पर रोक लगाई गई है, उनमें सबसे ज्यादा 2,002 खाते देवघर जिले में हैं। इसके बाद 1,183 खाते धनबाद और 959 खाते रांची में हैं। महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि उन्हें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से जब्त किए गए खातों की जानकारी मिली है। उन्होंने ऐसी जानकारियों की जिलावार और बैंकवार सूची तैयार की है। गुप्ता ने बताया कि खातों के सत्यापन के लिए आंकड़ों को जिलों के पुलिस अधीक्षकों और बैंकों के साथ साझा किया जाएगा।

Exit mobile version