Site icon Dainik Savera Times

Ayodhya में डेढ़ सौ करोड़ से बनेगा सबसे खूबसूरत मेगा फाउंटेन

अयोध्या : योगी सरकार ने अयोध्या में एक मेगा फाउंटेन पार्क की स्थापना करने का निर्णय लिया है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि इसकी स्थापना के लिए विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यादेश जारी किया गया है। इस पार्क की लागत लगभग 150 करोड़ होगी जो राजस्व शेयरिंग मॉडल के तहत स्वयं एजेंसी द्वारा वहन किया जाएगा। इस प्रस्तावित मेगा फाउंटेन पार्क में पानी, प्रकाश और ध्वनि के मनोरम मिश्रण के माध्यम से आगंतुकों का आध्यात्मिक अनुभव बढ़ाया जाएगा।

यह मेगा फाउंटेन पार्क नवीनता, भव्यता, श्रद्धा, आध्यत्मिकता और आधुनिकता का एक विशिष्ट प्रतीक होगा, जो शहर के समग्रता को समृद्ध करेगा तथा इस फाउंटेन पार्क की वास्तुकला भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुष्प कमल के फूल के आकार से प्रेरित होगी, जो भारतीय संस्कृति की सात प्रतिष्ठित पवित्र नदियों के रूप में फूल की सात पंखुड़ियों पर आधारित होंगी।

 

Exit mobile version