
अंबाला। हमारे समाज को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार शादियां कर चुकी महिला अपने डेढ़ वर्षीय मासूम को छोड़कर फरार हो गई। बच्चे के रोने की आवाज सुन लोगों ने उसे संभाला।
यह मामला अंबाला के तहत आने वाले उपमंडल नारायणगढ़ का है। यहां पहली अप्रैल को एक जूतों की दुकान पर डेढ़ साल की मासूम की रोने की आवाज सुनी। जब स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर जांच की तो ममता को शर्मशार करने की एक कहानी सामने आई। जैसे-जैसे जांच बढ़ी, उसमें मां की जिंदगी के ऐसे पहलू सामने आए, जिन्होंने पूरे मामले को और जटिल और शर्मशार बना दिया।
जांच में पता लगा कि बच्ची की मां नीमा शर्मा हिमाचल के पांवटा साहिब की रहने वाली है। महिला की एक नहीं चार शादियां हो चुकी हैं और अब तक उसके आठ बच्चे होने का दावा सामने आया है। मां के इन्हीं रिश्तों का जाल अब डेढ़ साल की मासूम के जी का जंजाल बन गया। एक तथ्य ये भी सामने आया कि यह महिला 2018 में कोर्ट से भगोडा घोषित हो चुकी है। कहानी में राजफाश तब हुआ, जब तीसरे दिन अंबाला शहर हलके से बकनौर गांव निवासी एक व्यक्ति ने खुद को नीमा का पहला पति बताते हुए सामने आया। उसने बताया कि उसकी शादी 1995 में हुई थी और इस रिश्ते से उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा।
नीमा शर्मा की बड़ी बेटी को भी दो साल की संतान है, यानी नीमा अब नानी भी बन चुकी है। पहले पति के अनुसार, उसे छोड़ने के बाद नीमा पांवटा साहिब चली गई, जहां उसने दूसरी शादी की और उस रिश्ते से भी तीन बच्चे हुए। फिर नारायणगढ़ के ट्रक ड्राइवर बलविंद्र से मिली, जिससे उसे एक बेटी हुई तो उसने तीन दिन पहले जूतों की दुकान में छोड़ा था। बलविंद्र से पहले भी महिला ने नारायणगढ़ में ही एक अन्य युवक से भी शादी की थी, उससे भी एक संतान हुई थी। पहले पति ने 2014 में शादीशुदा होते हुए दूसरे पति के साथ रहने के मामले में केस दर्ज करवाया था।
पहले पति के बच्चों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर को देखकर अपने पिता को बताया कि उनकी मां किसी बच्चे को नारायणगढ़ में जूतों की दुकान पर छोड़ गई है। बकनौर में बैठे उस व्यक्ति ने तुरंत संपर्क साधा और जानकारी मिली कि नीमा को शुक्रवार को अंबाला के चाइल्ड वेलफेयर कमेटी कार्यालय बुलाया है। वह भी उसे ढूंढते हुए वहां पहुंच गया, जहां उसने अपनी पत्नी की पहचान कर कई परतें खोल दीं। उसी ने यह भी दावा किया कि नीमा के अब तक आठ बच्चे हैं। एक ओर मासूम बच्ची की मां कई पतियों के बीच उलझी है तो दूसरी ओर मासूम का पिता बलविंद्र भी दूसरी महिला संग रह रहा है।
इस बारे में जिला बाल कल्याण समिति की चेयरमैन रंजीता सचदेवा का कहना है कि नीमा शर्मा का पहला पति भी उसे तलाश करते हुए आज हमारे कार्यालय आया था। उसने बताया कि महिला की सात संतान और हैं। वह तीन-चार शादी कर चुकी है और उसने केस भी दर्ज करवाया था। मामले में उसे कोर्ट से भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। इसीलिए बच्ची को सुरक्षित रखने के लिए उसे शिशु गृह भेजा गया।
Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां
Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी
मेष: दिन शुभ रहेगा...