कैथल में मां के घर आई बेटियों ने मां के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह तीनों मां–बेटियों ने कीटनाशक दवा पी ली। दोनों ही बेटियां विवाहित है। और ससुराल से मायके आई थी। घर में मां–बेटियों के अलावा कोई नहीं था। परिवार में मां, दोनों बेटियां और एक बेटा है, जो अमेरिका में रहता है।
मृतकों की पहचान मां गुड्डी देवी, बड़ी बेटी निशा और छोटी बेटी पूजा के रूप में हुई है। पूजा का विवाह निशा करनाल के माजरा रोडान में हुआ था। वहीं छोटी बेटी पूजा का विवाह कुछ ही महीने पहले कैथल के बंदराना गांव में हुआ था।
निशा पति से विवाद होने के बाद अपने मायके आ गई थी। निशा का पति काला भी अमेरिका में ही रहता है। और दोनों पति–पत्नी के बीच किसी बात पर वाद–विवाद हो गया था। जिसके बाद गुस्साए काला ने बदले के चलते निशा की बहन पूजा के ससुरालियों को फोन कर पूजा के खिलाफ भड़का दिया।
जिस पर पूजा भी 2 दिन पहले मायके आ गई। पूजा ने मां को पूरी घटना कह सुनाई। दोनों बेटियां का घर उजड़ता देख गुड्डी देवी परेशान परेशान हो गई। और इसी चिंता में गुड्डी देवी ने दोनों बेटियां के साथ जहर निगल लिया। सूचना मिलते हो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस आत्महत्या का जिम्मेदार निशा के पति काला को ठहराया गया है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य आदि जुटाए है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। बेटे को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की कार्रवाई जारी है।

