Site icon Dainik Savera Times

मां-बेटी का कत्ल : पिता ने इसलिए दिया वारदात को अंजाम

Malayalam actor Hari Murali passes away at age of 27

Malayalam actor Hari Murali passes away at age of 27

महेंद्रगढ़। नारनौल में पति ने विवाद के बाद मां-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

आपसी विवाद में गईं दो जान

नारनौल में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी ठाकरान में सोमवार रात को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुलिस ने एक व्यक्ति को पत्नी और बेटी की हत्या करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। अशोक सिंह का सोमवार शाम अपनी 40 वर्षीय पत्नी राजबाला देवी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते तीखी बहस में बदल गई।

बीच बचाव कर रही थी बच्ची

इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी मीनाक्षी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि गुस्से में अशोक सिंह ने पत्नी और बेटी दोनों को मार डाला। पहली नजर में दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल के शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी अशोक सिंह को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह खेतीबाड़ी करता है। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Also Read :

Exit mobile version