Site icon Dainik Savera Times

मां ने अपने चार बच्चों को टैंक में फैंककर मार डाला, खूद भी टैंक में कूदी, चल रहा था पारिवारिक विवाद

जयपुर। राजस्थान में बाड़मेर जिले के धने का तला गांव में एक महिला ने अपने चार बच्चों को पानी के टेंक में फेंक देने के बाद खूद भी उसमें कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को जिले के धने का तला गाँव निवासी हेमी देवी ने अपने बेटे कृष्ण, दिनेश और पुत्री संजू और मंजू को पानी के टेंक में फेंक दिया। बाद में वह खुद भी टेंक में कूद गई।

घटना में चारों बच्चों की मौत हो गई जबकि हेमी देवी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत सभी बच्चों की उम्र पांच से 11 साल थी। पुलिस ने मृत बच्चों के शवों को सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि महिला पारिवारिक विवाद से परेशान थी। महिला का पति मजदूरी करता है।

Exit mobile version