Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर में निर्व कर घुमाई गई लड़की की मां ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की

July 29, 2023

मणिपुर में निर्व कर घुमाई गई लड़की की मां ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की
इंफाल: मणिपुर में भीड़ द्वारा निर्व कर घुमाई गई लड़कियों में से एक की मां ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की है तथा अपने बेटे और पति के शव देखना चाहती हैं जिनकी उसी दिन हत्या कर दी गई थी।विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के बाद महिला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत की। दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए पीड़िता की मां ने कहा, ‘‘मुझे केंद्र सरकार पर भरोसा है, लेकिन राज्य सरकार पर नहीं।’’
 उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं जो बात बताना चाहती हूं वह यह कि हम आदिवासी, अल्पसंख्यक हैं, हम अब मेइती के साथ नहीं रह सकते हैं। दूसरी बात, यदि संभव हो तो मैं कम से कम अपने बेटे और पति के शव देखना चाहती हूं। मणिपुर में 4 मई को 21 वर्षीय लड़की को निर्व कर घुमाया गया था, उसी दिन उसके भाई और पिता को भीड़ ने मार डाला था।विपक्षी दलों के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के दो दिवसीय दौरे पर है और हिंसा  से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें