Mother swallowed poison with her children बुलंदशहर। एक घरेलू विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि परिवार की खुशियां छीन गईं। बाजार जाने की जिद के बाद पत्नी खतरनाक कदम उठा लिया। इसकी कीमत मासूम बच्चों को चुकानी पड़ी। मां ने पहले अपने दोनों बच्चों को कीटनाशक पिलाया और फिर खुद भी निगल लिया।
इस हृदयविदारक घटना में ढाई साल की मासूम बच्ची जिंदगी की जंग हार गई, जबकि 10 माह की बच्ची और मां अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही हैं। बता दें कि गुलावठी के बरमदपुर गांव में रविवार दोपहर करीब तीन बजे हरेंद्र की पत्नी सोनिका के बीच कहासुनी हुई। सोनिका ने पति हरेंद्र से गुलावठी के बाजार चलने को कहा, लेकिन पति ने कहा कि पहले काम निपटा लूं, बाद में चलेंगे। पत्नी बाजार जाने की जिद पर अड़ी रही। इस बात पर पति पत्नी में झगड़ा हो गया। हरेंद्र ज्वार के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने चला गया। इस बीच गुस्से में सोनिका ने दोनों बच्चों को कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद खुद भी पी लिया।
पत्नी और च्चों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें गुलावठी के निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने मेरठ रेफर कर दिया। दोनों बच्चों और महिला को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बच्ची हर्षी की मौत हो गई। वहीं 10 माह की डोली और सोनिका का उपचार चल रहा है। बच्ची और मां की हालत में सुधार है। घटना की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र यादव ने भी गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। पति हरेंद्र गौतमबुद्धनगर जिले के कासना में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। उसने 4 साल पहले सोनिका से लव मैरिज की थी। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...