कुल्लू (गौरव जैन): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापकों द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस संदर्भ में आज अध्यापिकाओं का दल गांव सपाहल में गया और वहां पर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सरकारी स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत करवाया और बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित किया। जिससे अभिभावकों ने भी इस मुहिम में अपना साथ देने का आश्वासन दिया।
स्कूल में लगभग 260 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इस संख्या को बढ़ाने के लिए स्कूल प्रशासन द्वारा तैयार प्रचार समिति के सदस्य प्रतिदिन निकटवर्ती गांव में जाकर तथा सोशल मीडिया के द्वारा माता पिता को प्रेरित कर रहे हैं। आज स्कूल की तरफ से अंग्रेजी प्रवक्ता प्रोमिला शर्मा ,इतिहास प्रवक्ता अरुणा ,वाणिज्य प्रवक्ता मीना शर्मा, भाषा अध्यापिका राजेश्वरी, कला स्नातक संदला, विज्ञान अध्यापिका शिल्पा, गणित अध्यापिका नेहा, बंदना परिहार, अलका, टेलीकॉम अध्यापिका अंजलि, कंप्यूटर अध्यापिका निशा रानी, कला स्नातक निशा ने अपनी सेवाएं दी। स्कूल की प्रधानाचार्य महोदया सरिता दुबे ने भी स्थानीय जनता से आह्वान किया है कि बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाकर मिलने वाले सुविधाओं का लाभ उठाकर भविष्य को उज्जवल बनाएं।