Site icon Dainik Savera Times

सांसद सी पी जोशी ने बिरला से विपक्ष नेता राहुल गांधी का पासपोर्ट रद्द करने की करी मांग

जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पासपोर्ट निरस्त करने की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मांग की है।

जोशी ने मंगलवार को बिरला को पत्र लिखकर यह मांग की। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए पत्र में लिखा कि उनका नेता विपक्ष के पद पर रहना देश की सुरक्षा के लिए खतरा है और उनकी गतिविधियों को देखकर यह स्पष्ट हो जाता है वह देश विरोधी ताकतों के हाथों खेल रहे हैं।

Exit mobile version