Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

April 30, 2026

MP: बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध से एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां नर्मदा नदी के बैकवॉटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। हादसे के समय क्रूज में करीब 30 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जब क्रूज नदी के गहरे हिस्से में पहुंचा, तभी अचानक मौसम खराब हो गया।

तेज हवाएं चलने लगीं और पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं। इन हालात में क्रूज संतुलन खो बैठा और कुछ ही पलों में डूब गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया।

 

15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, 4 शव भी बरामद

अब तक लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं राहत टीमों ने 4 शव भी बरामद किए हैं। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए गोताखोरों और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक आए तूफान की वजह से क्रूज चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढना और बचाव कार्य को तेज करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें