Site icon Dainik Savera Times

मध्य प्रदेश सरकार क्रिकेटर Kranti Goud को देगी 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, मैं हमारी राज्य की बेटी और देश की बेटियों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कल रात क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ भी महिला विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। मैं क्रांति को बधाई देना चाहता हूं और राज्य सरकार की ओर से छतरपुर की बेटी क्रांति को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा करता हूं।

ये भी पढ़ें- J&K: राजौरी में पीआईए हवाई जहाजनुमा गुब्बारा बरामद, जांच शुरू

Exit mobile version