MP Police Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। बता दें कि एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप-निरीक्षक (ASI) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, उम्मीदवार 3 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार भी कर पाएंगे। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…
भर्ती अभियान के तहत पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 500 पदों को भरा जाएगा। इसमें सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप-निरीक्षक (ASI) दोनों शामिल हैं। यह भर्ती मध्य प्रदेश पुलिस बल को सशक्त बनाने और योग्य युवाओं को सेवा का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।
परीक्षा की तारीख
एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 12 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।
पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
4. आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़े : कांतारा: चैप्टर 1 ने पहले दिन की जबरदस्त ओपनिंग, ₹89+ करोड़ का कलेक्शन किया अपने नाम
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग (General): ₹500
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹250

