मंडी से सांसद एवं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह एक बार फिर नाराज़ दिखी। प्रतिभा सिंह ने कुल्लु में अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान उनका गुस्सा डीसी कुल्लु पर फूट पड़ा। दरअसल प्रतिभा सिंह कुल्लु दौरे पर है और इस दौरान उन्होंने नाराज़गी जताई है कि बीते महीने हुए विंटर कार्निवल में न बुलाये जाने पर डीसी कुल्लु से जवाब मांगा है।
सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि न ही डीसी कुल्लु न सीडीएम मनाली द्वारा उन्हें विंटर कार्निवाल में शामिल होने का न्यौता भेजा गया था। जबकि वो मंडी संसदीय सीट से सांसद है और बाकायदा उन्हें न्यौता दिया जाना चाहिए था।
इस बात पर नाराजगी दिखाते हुए प्रतिभा सिंह ने मांग की है कि इस मामले को लेकर अपनी लापरवाही के लिए या तो दोनों अधिकारी लिखित तौर पर माफी मांगे या फिर वो इस मामले को संसद में उठाएंगी। सांसद प्रतिभा सिंह ने इस मामले को लेकर अधिकारियों को काफी खरी खोटी भी सुनाई। वही इस बात को लेकर वह बेहद नाराज दिखी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...