नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है। हाल ही में पंजाब में हुए राजनीतिक बदलावों के बाद राष्ट्रपति भवन में लगातार राजनीतिक मुलाकातों का सिलसिला जारी है। बता दें कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज मुलाकात की, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राष्ट्रपति से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
राघव चड्ढा ने लगाए राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप
राघव चड्ढा सुबह करीब 10:40 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उनके साथ सांसद संदीप पाठक, रजिंदर गुप्ता और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि चड्ढा ने इस मुलाकात में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और “राजनीतिक प्रतिशोध” का मुद्दा उठाया।
ये भी पढ़ें…
भगवंत मान भी राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी आज दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति से मिलने का समय दिया गया है। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्होंने पहले एक साथ विधायकों के साथ मुलाकात का अनुरोध किया था, लेकिन उन्हें केवल व्यक्तिगत मुलाकात का समय मिला है। भगवंत मान ने राष्ट्रपति को देश का संवैधानिक प्रमुख और संविधान का संरक्षक बताते हुए इस मुलाकात को महत्वपूर्ण बताया है।

