Site icon Dainik Savera Times

राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे MP Sanjay Singh, कहा-ये मोदी जी का अत्याचार

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट लाया गया है। संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद कल शाम गिरफ्तार किया गया था। आज सुबह से ही अलग अलग जगहों पर AAP ने संजय सिंह की गिरफ़्तारी के खिलाफ धरना और प्रदर्शन किया। कोर्ट पहुंच कर संजय सिंह ने कहा कि ये मोदी जी का अत्याचार है। मोदी जी चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः PM की अपील का असर:गांधी जयंती पर खादी और ग्रामीण उत्पादों की बिक्री ने रचा इतिहास

Exit mobile version