Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP: बांधवगढ़ में बाघिन ने महिला पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत

January 28, 2024

MP: बांधवगढ़ में बाघिन ने महिला पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत

मध्य प्रदेश: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास बाघिन के हमले से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के समय मौके पर पांच महिलाएं थीं। जिसमें से तीन महिलाएं बाल-बाल बच गईं हैं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना पनपथा कोर के चंसुरा बीट की है। मृतका की पहचान भूरी बाई कोल के रूप में हुई है। सूत्र के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाघिन भूरी बाई को अपने जबड़े में दबाकर जंगल में अंदर की तरफ भाग गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल तेरसी बाई कोल घटनास्थल पर ही पड़ी रही।घटनास्थल पर तीन अन्य महिलाएं बाघिन के हमले में बाल-बाल बच गईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें