Site icon Dainik Savera Times

MP: गाय को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटा, तीन लोगों की मौत 

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक गाय को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बरेली तहसील के कमतोन गांव के पास सोमवार रात लगभग 10 बजे हुआ।
बरेली थाना प्रभारी एच डी भालेकर के मुताबिक, हादसे के वक्त चार लोग बरेली बाजार से सामान खरीदकर ट्रैक्टर से सेमरी खूबचंद गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर चल रही एक गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन पलट गया और उसमें सवार स•ाी चार लोग उसके नीचे दब गए।
भालेकर के अनुसार, इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भालेकर ने बताया कि मृतकों की पहचान आकाश आदिवासी (16), पवन आदिवासी (21) और राहुल आदिवासी (17) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
Exit mobile version