Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP : बम की अफवाह के बाद भोपाल में ट्रेन की तलाशी

May 3, 2024

MP : बम की अफवाह के बाद भोपाल में ट्रेन की तलाशी

भोपाल। ट्रेन में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस बल (RPF) ने शुक्रवार को सुबह मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन पर पुणो-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस की तलाशी ली। आरपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया कि आरपीएफ द्वारा 40 मिनट तक तलाशी लिए जाने के बाद यह सूचना झूठी निकली। यादव ने बताया कि एक यात्री ने टीटी को ट्रेन में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि करीब 40 मिनट तक चले तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ट्रेन सुबह 9.40 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। यादव ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें