Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP में सरकारी नौकरी का मौका! इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म

April 4, 2026

MP में सरकारी नौकरी का मौका! इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म

MPESB Recruitment 2026: अगर आप हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2099 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से राज्य के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

पदों का विवरण

नर्सिंग ऑफिसर (महिला)- अधिकतम पद
सिस्टर ट्यूटर- कुछ पद
मेडिकल कॉलेजों के लिए अलग-अलग पद

योग्यता

12वीं साइंस (Physics, Chemistry, Biology) पास
B.Sc Nursing (4 साल) या Post Basic B.Sc Nursing
जनरल: न्यूनतम 45% अंक, आरक्षित वर्ग: 40% अंक
मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

ये भी पढ़ें:

आयु सीमा

न्यूनतम 18 साल, अधिकतम 40 साल
महिला और आरक्षित वर्ग को छूट

परीक्षा पैटर्न

कुल 100 प्रश्न, 100 अंक
Part A: सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस, रीजनिंग-25 प्रश्न
Part B: नर्सिंग से जुड़े तकनीकी विषय-75 प्रश्न
समय: 2 घंटे, ऑनलाइन CBT मोड

आवेदन शुल्क

जनरल: 500 रुपये
SC/ST/OBC/EWS (MP निवासी): 250 रुपये

वेतन

MP ESB नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चुने जाने पर उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-7 का वेतन मिलेगा। शुरुआत में, मूल वेतन लगभग ₹28,700 प्रति माह होता है जो समय और अनुभव के साथ बढ़कर ₹91,300 तक हो सकता है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

ये भी देखें :

आवेदन कैसे करें

MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाएं।
अपना प्रोफाइल रजिस्टर करें।
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट)।
फॉर्म भरें और पोस्ट कोड चुनें।
परीक्षा केंद्र चुनें।
ऑनलाइन शुल्क जमा करें और प्रिंटआउट निकालें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें