Site icon Dainik Savera Times

सांसदों ने BRS पार्टी से मिलते जुलते रोड रोलर चुनाव चिन्ह अन्य पार्टी को दिए जाने पर जताया विरोध

नई दिल्ली : भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी के सांसदों ने चुनाव आयोग में बीआरएस पार्टी के कार चुनाव चिन्ह से मिलते जुलते रोड रोलर चुनाव चिन्ह अन्य पार्टी को दिये जाने पर अपना विरोध जताया और इस विषय में तुरंत समाधान निकालने के लिए चुनाव आयोग से आग्रह किया।

बीआरएस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद नेता वेंकटेश, एम श्रीनिवास रेड्डी और बीआरएस पार्टी महासचिव भरत कुमार शामिल थे। उन्होने बुधवार को चुनाव आयोग पहुंचकर उच्चाधिकारियों के साथ करीब घंटे भर की मुलाकात में विस्तार से बताया कि रोड रोलर चुनाव चिन्ह किसी अन्य राजनीतिक दल को दिये जाने से इसका दुरूपयोग किया जाएगा।

बीआरएस सांसदों ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह कार है। रोड रोलर इससे मिलता जुलता चुनाव चिन्ह है। इसका दुरूपयोग होना संभव है। इसका असर बीआरएस और अन्य राजनीतिक दलों को भुगतना होगा। आयोग के अधिकारियों ने बीआरएस सांसदों के विचार को गंभीरता पूर्वक सुना और नियमानुसार इसके समाधान का आश्वासन दिया।

Exit mobile version