MPSC Recruitment 2026: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए 571 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ऐसो में इच्छुक उम्मीदवार 9 अप्रैल तक ऑनलाइन mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मोटर व्हीकल प्रॉसिक्यूटर, डिप्टी हेल्थ ऑफिसर और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सहित कई अहम पद शामिल हैं।
आयु सीमा और योग्यता
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है मेडिकल पदों के लिए MBBS अनिवार्य है, जबकि विधि से जुड़े पदों के लिए LLB डिग्री जरूरी है। अन्य पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री या अनुभव मांगा गया है।
ये भी पढ़ें :
सैलरी और फीस
बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को ₹44,900 से ₹2,11,900 तक मासिक वेतन मिलेगा, जो पद के अनुसार तय होगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹394 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹294 रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से नियुक्त किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “MPSC Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें, फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
ये भी देखें :
मेष: दिन शुभ रहेगा...