Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व भारतीय कप्तान ‘MS Dhoni’ की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले को लेकर होगी जांच, पढ़िए …

December 22, 2024

पूर्व भारतीय कप्तान ‘MS Dhoni’ की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले को लेकर होगी जांच, पढ़िए …

MS Dhoni in Trouble : भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के हरमू स्थित आवासीय भूखंड के व्यावसायकि इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर पर आरोप है कि उन्होंने अपने इस आवासीय जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल किया।

10 डिसमिल पर बनाया आलीशान घर-
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड सरकार ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी में 5 डिसमिल जमीन बतौर उपहार दिया था। महेंद्र सिंह धोनी ने वहीं 5 डिसमिल जमीन खुद खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने कुल 10 डिसमिल पर आलीशान घर बनाया था।

व्यावसायिक इस्तेमाल करने को लेकर नोटिस हुआ जारी-
झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया कि इसकी जांच होगी। उन्होंने कहा कि पहले भी कई आवंटियों को आवासीय खंड का व्यावसायिक इस्तेमाल करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

प्लॉट रद्द करने की कार्रवाई होगी शुरू-
इससे पहले बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान ने मीडिया से कहा था कि जिन लोगों को आवासीय उद्देश्यों से प्लॉट, मकान या क्वार्टर आवंटित किया गया है, वहां किसी तरह की व्यावसायिक गतिविधि संचालित नहीं की जा सकती। बोर्ड ने ऐसे कई प्लॉटों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस भेजा था। जिन लोगों ने नोटिस का जवाब दिया है, उस पर विचार किया जा रहा है। जिनकी ओर से नोटिस पर कोई जवाब नहीं आया है, उनके प्लॉट रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

शानदार प्रदर्शन पर मिला था प्लॉट-
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू के बाद महेंद्र सिंह धोनी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए राज्य की तत्कालीन अजरुन मुंडा सरकार ने उन्हें नि:शुल्क जमीन आवंटित करने का निर्णय लिया था। सरकार के फैसले के आलोक में झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड ने 23 फरवरी, 2006 को ऑर्डर नंबर 380 के जरिए उन्हें रांची की हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एचआईजी 10/ए प्लॉट आवंटित किया था। इस प्लॉट का क्षेत्रफल 5,002 वर्ग फुट है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें