
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3 प्रतिशत (69 रुपए) बढ़ाकर 2,369 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है, जबकि 2025-26 खरीफ विपणन सत्र के लिए दलहन एवं तिलहन की दरों में 9 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आíथक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में नए खरीफ सत्र के लिए एमएसपी पर कृषि मंत्रलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से पहले पहुंच गया है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई को बढ़ावा मिला है जो भारत के कुल वार्षकि खाद्यान्न उत्पादन में 50 प्रतिशत से अधिक का योगदान देती हैं।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से कहा, ‘किसानों के कल्याण के लिए 2 प्रमुख निर्णय लिए गए..खरीफ फसलों के एमएसपी और ब्याज सहायता योजना।’ उन्होंने कहा कि पिछले 10 से 11 वर्ष में कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की सिफारिश के अनुरूप 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में ‘भारी’ वृद्धि हुई है। ‘सामान्य’ एवं ‘ए’ ग्रेड किस्मों के लिए समर्थन मूल्य 2025-26 खरीफ विपणन वर्ष सत्र के लिए 69 रुपए बढ़ाकर क्रमश: 2,369 रुपए तथा 2389 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
अन्य अनाज में रागी का एमएसपी 2025-26 के लिए 596 रुपए बढ़ाकर 4,886 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार का एमएसपी 328 रुपए बढ़ाकर 3,699 रुपए प्रति क्विंटल (हाइब्रिड) एवं 3,749 रुपए प्रति क्विंटल (मालदानी), मक्का का एमएसपी 175 रुपए बढ़ाकर 2,400 रुपए प्रति क्विंटल और बाजरा का एमएसपी 150 रुपए बढ़ाकर 2,775 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए दलहनों के एमएसपी में पिछले वर्ष की तुलना में 5.96 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है, जबकि तिलहनों के एमएसपी में 9 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। उक्त अवधि के लिए अरहर का समर्थन मूल्य 450 रुपए बढ़ाकर 8,000 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द का 400 रुपए बढ़ाकर 7,400 रुपए प्रति क्विंटल और मूंग का 86 रुपए बढ़ाकर 8,768 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
इसी तरह, 2025-26 खरीफ विपणन सत्र के लिए मूंगफली का एमएसपी 480 रुपए बढ़ाकर 7,263 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन का एमएसपी 436 रुपए बढ़ाकर 5,329 रुपए प्रति क्विंटल और सूरजमुखी के बीज का एमएसपी 441 रुपए बढ़ाकर 7,721 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। तिल का समर्थन मूल्य 2025-26 के लिए 579 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 9,846 रुपए कर दिया गया है, जबकि रामतिल का समर्थन मूल्य 820 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 9,537 रुपए कर दिया गया है। नकदी फसलों में, कपास का एमएसपी 2025-26 के लिए 589 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर क्रमश: 7,710 रुपए (मध्यम स्टेपल) और 8,110 रुपए (लंबा स्टेपल) कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- फ्यूल की टेंशन खत्म! ये इलेक्ट्रिक कारें देंगी 400KM तक की रेंज, कीमत भी है बेहद कम
मेष: दिन शुभ रहेगा...