Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने मांगे इतने करोड़ रुपए

October 28, 2023

Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने मांगे इतने करोड़ रुपए

नेशनल डेस्क: देश के बड़े उद्योगपतियों में से एक और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर को एक ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसमें 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है।

 

मुकेश अंबानी को भेजे गए ईमेल में लिखा है कि 20 करोड़ रुपए दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।

 

बता दें कि पिछले साल भी मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि वो अस्पताल को उड़ा देगा और मुकेश, नीता अंबानी और दोनों बेटों को भी जान से मार देगा।

 

वहीं उससे पहले 2021 में भी मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार मिली थी, जिसके बाद सनसनी फैल गई थी। अंबानी के घर एंटीलिया के पास कार मिलने के बाद उनकी जान को खतरा बताया गया था। कार से पुलिस को 20 जिलेटिन की छड़ें और एक पत्र मिला था, जिसमें अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें