नेशनल डेस्क: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को एक हफ्ते में तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ई-मेल करके 400 करोड़ रुपए फिरौती मांगी है। इससे पहले शनिवार को धमकी देने वाले ने 20 करोड़ मांगे थे और अगले दिन रविवार को 200 करोड़ की डिमांड की गई थी। वहीं इस बार मेल पर धमकी देने वाले ने 400 करोड़ रुपए मांगने के साथ लिखा कि अगर पुलिस मुझे नहीं खोज पाई तो वह मुझे गिरफ्तार भी नहीं कर सकती। ये ईमेल भी उसी एड्रेस से आया है जिससे पिछले दो ईमेल आए थे।
मुंबई पुलिस अब तक पुराने दो ईमेल का इंटरनेट प्रोटोकॉल यानि IP एड्रेस खोजने में लगी है। पुलिस ने इंटरपोल के जरिए बेल्जियम की एक वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क कंपनी (VPN) से इस ईमेल की डिटेल खंगालने में मदद मांगी है, ये मेल shadabkhan@mailfence.com से की गई है। टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह IP एड्रेस बेल्जियम का है लेकिन पुलिस को शक है कि धमकी देने वाला किसी और देश में बैठा है और पुलिस को गुमराह करने के लिए बेल्जियम के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है।
मुझ तक नहीं पहुंच सकती पुलिस
अंबानी को धमकी देने वाले ने इस बार लिखा है, ‘अब हमने अपनी डिमांड बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए कर दी है। अगर पुलिस मुझे नहीं खोज सकती तो वह मुझे गिरफ्तार भी नहीं कर सकती। रिलायंस इंडस्ट्रीज के सिक्योरिटी इन-चार्ज ने पिछले शुक्रवार को इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र की साइबर क्राइम सेल्स मिलकर इस मामले की जांच कर रहे हैं। पिछले साल 5 अक्टूबर को भी एक शख्स ने रिलायंस फाउंडेशन के एक हॉस्पिटल में कॉल करके अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही अस्पताल को बम से उड़ाने की बात भी कही थी।
ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

