Site icon Dainik Savera Times

प्रदूषण से अब मुंबई के बुरे हाल, छाई धूल भरी धुंध…CM शिंदे बोले- जरूरत पड़ी तो कराएंगे आर्टिफिशियल बारिश

Eknath Shinde

Eknath Shinde

नेशनल डेस्क: दिल्ली की तरह ही मुंबई भी इस बार प्रदूषण का सामना कर रही है। दिल्ली में तो हालात पिछले एक-दो दिन से धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं लेकिन मुंबई की हवा अब भी खराब बनी हुई है। प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर धूल भरी स्मॉग नहीं छटी तो हम आर्टिफिशियल बारिश कराएंगे।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को धूल और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने को लेकर उठाए गए कदमों की समीक्षा करने के मुंबई के कुछ हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि शहर के स्थानीय निकाय को निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर आर्टिफिशियल बारिश कराई जाए। शिंदे ने बताया कि स्थानीय निकाय ने पहले ही दुबई स्थित एक कंपनी से संपर्क किया है।

 

इस कंपनी के पास कृत्रिम बारिश कराने का अच्छा अनुभव है और इसके साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार और नगर निगम जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम को आर्टिफिशियल बारिश करने का निर्देश दिया गया है। शिंदे ने पेडर रोड, बांद्रा, कलानगर, मिलान सबवे, जुहू और सांताक्रूज के कुछ क्षेत्रों में धूल नियंत्रण उपायों के तहत विभिन्न सड़क तथा फुटपाथ की सफाई और धुलाई कार्यों की समीक्षा की।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त को एक हजार टैंकर किराए पर लेने और तय अंतराल में शहर की सड़कों को धोने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुंबई की सभी सड़कों को एक एक दिन के अंतर में धोया जाए, तो धूल काफी कम हो जाएगी और वायु प्रदूषण भी कम हो जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने सड़कों के किनारे धूल हटाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली उन्नत मशीनों के साथ-साथ ‘फॉगर मशीनों’ का भी निरीक्षण किया और निकायर्किमयों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

Exit mobile version