Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

14 मंजिली इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, 3 लोग घायल

October 16, 2024

14 मंजिली इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, 3 लोग घायल

मुंबई: शहर के ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ में 14 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब आठ बजे लगी। उन्होंने बताया कि आग अंधेरी इलाके में ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ के ‘फोर्थ क्रॉस रोड’ पर स्थित ‘रिया पैलेस बिल्डिंग’ की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट तक सीमित रही। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग लगने की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि सुबह करीब नौ बजे तक आग बुझा ली गई। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें