Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबईः सिलेंडर में विस्फोट होने से नौ लोग घायल

June 6, 2024

मुंबईः सिलेंडर में विस्फोट होने से नौ लोग घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के चेंबूर इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह तरल पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर में विस्फोट होने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर के सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला मकान में सुबह करीब साढ़े सात बजे यह घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट होने से वहां आग लग गई, जिससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को गोवंडी इलाके में स्थित सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें