Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mumbai Police गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए 19000 से अधिक जवानों की करेगी तैनाती

September 27, 2023

Mumbai Police गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए 19000 से अधिक जवानों की करेगी तैनाती

मुंबईः मुंबई पुलिस अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश की मूर्तियों को विर्सिजत करने के लिए शोभायात्रा निकाले जाने के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की खातिर बृहस्पतिवार को अधिकारियों सहित 19,000 से अधिक कर्मियों को तैनात करेगी। इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था ईद-ए-मिलाद के लिए भी की जाएगी, जो शुक्रवार को मनाया जाएगा। पुलिस की अपील पर विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर बृहस्पतिवार की बजाय शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद का जुलूस निकालने का फैसला किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि अनंत चतुर्दशी पर तैनात पुलिसर्किमयों में 16,250 कांस्टेबल, 2,866 अधिकारी, 45 सहायक पुलिस आयुक्त, 25 पुलिस उपायुक्त, आठ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की 35 प्लाटून, त्वरित कार्यबल (आरएएफ) की एक कंपनी, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और होम गार्ड शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगे। अनंत चतुर्दशी पर गिरगांव दादर, जुहू, माव्रे और अक्सा बीच सहित 73 स्थानों पर भगवान गणोश की मूर्तियों का विसजर्न किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें