Site icon Dainik Savera Times

मुंबई में शादी का खाना बना मुसीबत! दूल्हा-दुल्हन समेत 31 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Mumbai wedding Food poisoning

Mumbai wedding Food poisoning

Mumbai wedding Food poisoning: मुंबई के नाहुर वेस्ट इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग की वजह से दूल्हा-दुल्हन समेत 31 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) अभय सिंह देशमुख के अनुसार, शादी का कार्यक्रम एक नवंबर को नाहुर वेस्ट स्थित नालंदा बुद्ध विहार हॉल में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 400 से 500 मेहमान शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि आखिरी दौर में भोजन करने वाले लगभग 70 से 100 मेहमान बीमार पड़ गए। तबीयत खराब होने और परेशानी महसूस करने के बाद कई मेहमानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें- AUS vs ENG: इंग्लैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड को आराम; इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

 

अलग-अलग अस्पताल में करवाए भर्ती
अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित लोगों में से 22 को मुलुंड के एमटी अग्रवाल अस्पताल, चार छोटे बच्चों को मुलुंड के कामगार अस्पताल और पांच अन्य लोगों का इलाज विक्रोली के एक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल, सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। संबंधित एजेंसियां ​​स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरी कार्रवाई कर रही हैं।

30 से 40 लोग हुए बीमार
अस्पताल में भर्ती लोगों में से एक ने बताया, “शादी नालंदा बुद्ध विहार हॉल में हुई थी। आखिर में जब हम खाना खाने बैठे तो दूल्हा-दुल्हन समेत वहां मौजूद सभी लोग बीमार पड़ गए। हमारे पड़ोस के लगभग 30 से 40 लोग वहां थे और वे सभी बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।”

शादी में खाने में हुई गड़बड़ी
एमटीएम हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर कैलाश ने कहा, “अभी तक हमारे यहां कुल 27 मर्जी भर्ती किए गए हैं। इनमें 2 बच्चे, 11 महिलाएं हैं और बाकी पुरुष हैं। अभी सभी की स्थिति में सुधार है। इन सभी लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत पर भर्ती किया गया था। इन मरीजों को रविवार रात करीब 11:40 बजे लाया गया था, उस वक्त कमजोरी और घबराहट ज्यादा थी। शादी में खाने में कुछ गड़बड़ी होने की वजह से फूड पॉइजनिंग हुई है।”

ये भी पढ़ें- Punjab: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड, सुबह 5 बजे टीम ने दी दबिश

 

सबसे पहले दुल्हन की बिगड़ी तबीयत
दूल्हे के मामा ने बताया कि मेहमानों ने शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच खाना खाया था, लेकिन देर शाम घर लौटने के बाद उनमें लक्षण दिखने लगे।

उन्होंने कहा, “जब हम घर पहुंचे तो रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच सभी को उल्टी होने लगी। सबसे पहले दुल्हन की तबीयत खराब हुई। मुझे लगता है कि हमारे ही ग्रुप के कम से कम 30-40 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। यह संख्या और बढ़ सकती है। कुछ लोगों को कामगार अस्पताल ले जाया गया है, कुछ को मेट्रो के पास एक अस्पताल में और बाकी लोगों को विक्रोली भेजा गया है।”

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मां
दूल्हे के मामा ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के लिए कैटरर्स और खाना सप्लाई करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने शादी की जगह का प्रबंधन करने वाली समिति की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की।

दूल्हे के एक दोस्त ने कहा, “यह घटना कैटरर्स की लापरवाही और खाने की गुणवत्ता की जांच न करने की वजह से हुई है। परिवार इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।”

Exit mobile version