Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : हुक्का भरने के विवाद में युवक की हत्या

murder-of-a-youth

murder-of-a-youth

भिवानी। जिले के गांव कोंट में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां हुक्का भरने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।

शराब के नशे में था आरोपी

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सैदीपुर निवासी करीब 30 वर्षीय राममोहन के रूप में हुई है, जो भिवानी में मजदूरी करने आया हुआ था। घटना गुरुवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है, जब राममोहन पड़ोस में हुक्का पीने गया था। इसी दौरान हुक्का भरने के लिए उसका एक युवक से विवाद हो गया, जो कथित रूप से शराब के नशे में था।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ गया दम

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपित ने राम मोहन पर लाठी-डंडों या अन्य हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राममोहन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की करीब एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है।

हत्या का मामला मानकर की जांच शुरू

औद्योगिक क्षेत्र थाना के एसएचओ देवेंद्र सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हुक्का भरने के दौरान विवाद हुआ था, जिसमें आरोपित ने लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई।

खून से लथपथ मिला युवक

मृतक के साढू मनोज कुमार ने बताया कि राममोहन गांव कोंट में रहकर सरसों कटाई का काम करता था। रोजाना की तरह वह रात को काम खत्म करने के बाद पास में हुक्का पीने गया था। इसी दौरान हुक्का भरने को लेकर वहां मौजूद एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आरोपित शराब के नशे में था और उसने गुस्से में आकर राम मोहन के साथ मारपीट की। घायल अवस्था में जब राम मोहन वापस लौटा तो स्वजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी

Exit mobile version