Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : महिला टीचर की हत्या कर पति फरार, हत्या तक पहुंची तकरार

May 2, 2026

Haryana News : महिला टीचर की हत्या कर पति फरार, हत्या तक पहुंची तकरार

हिसार। सेक्टर-13 में पति-पत्नी के बीच किसी बात के लिए हुई तकरार हत्या तक पहुंच गई। आरोप है कि पति ने पहले प्रेस से पत्नी की छाती पर वार किया और फिर उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति फरार हो गया।

भाई की शिकायत पर जीजा पर केस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला के शव को कब्जे में लेकर हिसार के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी भी शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

आठ साल पहले हुआ था विवाह

मृतका सोनिया संत नगर की रहने वाली थी और करीब आठ साल पहले उसकी शादी सेक्टर-13 निवासी सौरभ से हुई थी। सौरभ टूर-ट्रैवल का काम करता है, जबकि सोनिया एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर परेशान किया जाता था। मृतका की बहन और भाई का कहना है कि परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद चल रहा था और हर बार सोनिया को ही निशाना बनाया जाता था।

भाई ने लगाया ससुरालियों पर आरोप

मृतका के भाई का आरोप है कि इस हत्या में उसका जीजा ही नहीं, बल्कि जीजा के भाई, भाभी और मां भी शामिल हैं। घटना के समय घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने सोनिया को बचाने की कोशिश नहीं की। ये एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है और घर के सभी सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। मृतका की बड़ी बहन शालू ने बताया कि तीन महीने पहले भी उसका गला दबाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पंचायत भी हुई थी। समझौते के बाद सोनिया फिर उसी घर में रहने लगी थी।

घर का खर्च चला रही थी सोनिया

सोनिया पिछले कई सालों से घर का खर्च चला रही थी। पति का कोई स्थायी काम नहीं था। प्रॉपर्टी विवाद और आर्थिक तनाव के चलते घर का माहौल लगातार खराब रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। हिसार डीएसपी किशोर लाल ने बताया कि मृतका के भाई बयान दर्ज कर लिए हैं। उसने सोनिया के ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और मौके से कपड़े वाली प्रेस बरामद की है।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें