Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चांदी की बढ़ती कीमतों पर मस्क ने जताई चिंता, कहा- कई इंडस्ट्रियल प्रोसैस में हो रहा उपयोग

December 30, 2025

चांदी की बढ़ती कीमतों पर मस्क ने जताई चिंता, कहा- कई इंडस्ट्रियल प्रोसैस में हो रहा उपयोग

नई दिल्ली: टैस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने चांदी की कीमतों में तेज बढ़ौतरी पर चिंता जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मस्क ने कहा कि चांदी का कई इंडस्ट्रियल प्रोसैस में व्यापक उपयोग होता है और इसकी एकतरफा तेजी सही नहीं है। चांदी का इस्तेमाल इलैक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल, इलैक्ट्रिक वाहनों और डेटा सेंटर्स में बड़े पैमाने पर होता है, जिससे इंडस्ट्री में लागत बढ़ने की चिंता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जबकि घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर यह इंट्राडे में 2,54,174 रुपए प्रति किलो के स्तर पर रही। विेषकों के मुताबिक निवेश मांग, सप्लाई की कमी और बढ़ती औद्योगिक जरूरतों के कारण चांदी ने सोने और अन्य एसेट्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, एक्सिस म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट ने ओवरवैल्यूएशन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें