Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपराध बांद्रा टर्मिनस पर हिंदू लड़की के साथ बात करते मुस्लिम युवक को भीड़ ने पीटा

August 16, 2023

अपराध बांद्रा टर्मिनस पर हिंदू लड़की के साथ बात करते मुस्लिम युवक को भीड़ ने पीटा

मुंबई: मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना में यहां बांद्रा टर्मनिस स्टेशन पर एक हिंदू लड़की के साथ बात करने वाले मुस्लिम युवक की तथाकथित ‘नैतिक पुलिस’ की भीड़ ने पिटाई कर दी। घटना के वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रईस खान और आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

बिना तारीख वाले वीडियो में, पूरी बाजू की लाल टी-शर्ट और भूरे रंग की पतलून पहने अज्ञात व्यक्ति को गालियां देते, थप्पड़ मारते, लात मारते और इधर-उधर धकेलते देखा गया, जबकि अज्ञात लड़की को आपत्ति जताते हुए हमलावरों से रुकने और ‘उसे जाने दो’ की अपील करते सुना गया। बुर्का पहने हुए लड़की ने भीड़ से विनती की, ‘उसे मत मारो‘ जबकि वे उसे उसके कॉलर और बाल पकड़कर खींचते हुए बांद्रा टर्मनिस से बाहर ले जा रहे थे, और ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे।

वीडियो में अन्य आवाजों ने दावा किया कि लड़की सिर्फ 16 साल की थी, जबकि कुछ अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर तर्क दिया है कि वह कथित तौर पर उस व्यक्ति के साथ राजस्थान से भाग गई थी जिसके नापाक इरादे हो सकते हैं। ठाणे के भिवंडी शहर से सपा विधायक पठान ने कहा, ‘‘बांद्रा स्टेशन पर लव जिहाद के नाम पर हिंदुत्व गुंडों ने एक निहत्थे मुस्लिम लड़के को बेरहमी से पीटा। आज हम आजादी के 76 साल का जश्ज़्न मना रहे हैं! हमारे शहीदों ने कभी नहीं सोचा था कि मुसलमानों को यह दिन भी देखना पड़ेगा।’

उन्होंने मुंबई पुलिस से आ’ किया कि वह इस घटना का तुरंत संज्ञान ले और इसमें शामिल सभी गुंडों को पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दे ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने के बारे में न सोचे। शेख ने कहा, ‘‘बांद्रा टर्मनिस पर हुई भयावह घटना से बहुत परेशान हूं। हमारे समाज में हिंसा और नफरत का कोई स्थान नहीं है। धर्म या किसी अन्य बहाने से हिंसा के ऐसे कृत्य अस्वीकार्य हैं। अधिकारियों को पहले वीडियो को सत्यापित करना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए।’’ हिंसक भीड़ में से कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने एक नाबालिग हिंदू लड़की को उस व्यक्ति के चंगुल से ‘बचाया’ है और अन्य ने ‘लव-जिहाद बंद करो’ आदि के नारे लगाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें