Site icon Dainik Savera Times

मेरा हर पल देश को विकसित बनाने के लिये है: PM Modi

आणंद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के आणंद में कहा कि उनका हर पल देश को विकसित बनाने के लिये है। मोदी ने गुजरात के आणंद में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि उनके लिये आश्चर्य है, आणंद का यह विशाल केसरिया सागर यह देखकर उन्हें लगता है कि इसने आज सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस चुनाव में भी आणंद और खेडा सभी रिकॉर्ड तोड़ेंगे। उन्होंने कहा, “ अब जब आपने मुझे जब देश का काम सौंपा है, तब मेरा एक ही सपना है। कि 2047 में जब भारत की आजादी के सौ वर्ष हो जायें, तब अपना हिन्दुस्तान विकसित भारत होना चाहिये और अपना गुजरात भी विकसित भारत होना चाहिये। ”

Exit mobile version