अंबाला। प्रदेश में नगर निकाय के चुनावों की घोषणा हो गई है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव 10 मई को होंगे। इनका परिणाम 13 मई को आएगा। इनमें पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला समेत कई निकायों में मतदान होगा।
नामांकन 21 से 25 अप्रैल तक
बता दें कि पंचकूला, अंबाला, सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना धारूहेड़ा सांपला में चुनाव होंगे। इसके अलावा 2 जिला परिषद, 12 पंचायत समिति में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे और फिर 27 अप्रैल को नामांकन की जांच की जाएगी। इस दौरान 28 अप्रैल नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है और इसी दिन चुनाव निशान भी उम्मीदवार को दिए जाएंगे। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने इसका एलान किया। निगम मेयर के लिए 30 लाख खर्च सीमा तय की गई है। सदस्य के लिए यह 7.50 लाख रुपये है।
चुनाव परिणाम 13 मई को
आयोग ने कहा कि अगर पुनः मतदान की जरूरत पड़ी तो 12 मई को दोबारा वोटिंग होगी। हालांकि, 13 मई को चुनावी नतीजों का ऐलान होगा। हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव हो रहा है। इसके अलावा, रेवाड़ी नगर परिषद ,धारूहेड़ा सांपला और उकलाना नगर पालिका में वोट डाले जाएंगे। वहीं, टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, साढौरा और कनीना नगरपालिका के लिए भी लोग वोट डाले जाएंगे।
इन क्षेत्रों में होना है चुनाव
बता दें कि प्रदेश में तीन नगर निगमों पंचकूला, सोनीपत और अंबाला, एक नगर परिषद रेवाड़ी और तीन नगर पालिका सांपला, धारूहेड़ा नगर पालिका व उकलाना में चुनाव होने हैं। 540 नगर पंचायतों में जिला परिषद के 2, पंचायत समिति सदस्य के 11, सरपंच के 32 पंचों के 495 पदों पर उपचुनाव होगा। इसके अलावा नवगठित पंचायतों में हिसार की मंडी आदमपुर और जवाहर नगर और कैथल की पोलर व कोबिपुर पंचायत में भी चुनाव होने हैं। 6 निकायों में रिक्त 1-1 वार्ड के लिए उपचुनाव के लिए भी चुनाव घोषित हो सकते हैं।
दावेदार प्रत्याशियों का होगा रास्ता साफ
आपको ये भी बता दें कि इन चुनावों के होने की दिसंबर 2025 से अटकलें लग रही थीं। एक-दो जिलों में आयोग की ओर से आरक्षण की घोषणा के बाद मामला हाईकोर्ट में चला गया था। दावेदार प्रत्याशियों का कहना था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र बदलने की मंशा से सरकार ने ये फेरबदल किए हैं। इसलिए मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसकी घोषणा होने के साथ ही प्रत्याशियों के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।
विकास पकड़ेगा गति
चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों का रास्ता साफ हो गया है। अंबाला की बात करें तो यहां नगर निगम की कमान अधिकारियों के हाथ आ गई थी। तभी से तत्कालीन पार्षदों ने विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने के बयान देने शुरू कर दिए थे। निगम चुनाव होने के बाद प्रत्येक वार्ड में पार्षदों का चयन हो जाएगा। इसके बाद विकास कार्यों को भी सुचारू कर दिया जाएगा।
कई दिग्गजों के बदले चुनावी क्षेत्र
नगर निगम चुनाव के लिए सियासी पारा चरम पर है। शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सोमवार को जैसे ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा, राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर जाएंगे। इस बार मुकाबला सीधा और बेहद दिलचस्प रहने वाला है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा से पहले ही दोनों प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वार्डबंदी पूरी होने के बाद पंचकूला की राजनीतिक बिसात पूरी तरह बदल चुकी है।
Also Read : तीन निगमों-पालिकाओं में आज बजेगा चुनाव का बिगुल
Also Read : 15 से बढ़ेगी गर्मी, लू करेगी हाल बेहाल
Also Read : बॉक्सर स्वीटी और दीपक अलग, भत्ता भी त्यागा

