Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सेना को फ्यूचर रैडी बनाएगा ‘Nagastra-1’ ड्रोन

June 16, 2024

भारतीय सेना को फ्यूचर रैडी बनाएगा ‘Nagastra-1’ ड्रोन

नई दिल्ली : अरबपति टैक कारोबारी एलन मस्क ने एक बार कहा था कि भविष्य में वह देश ही युद्ध जीतेगा, जिसके पास सबसे अच्छे ड्रोन होंगे। शायद अब ऐसा होता हुआ भी दिख रहा है। भारतीय सेना को ‘सुसाइड ड्रोन – नागा-1’ का पहला बैच प्राप्त हुआ है। इस ड्रोन की खासियत है कि ये सैनिकों की जान खतरे में डाले बिना आसानी से दुश्मन के ट्रेनिंग कैंप या लॉन्च पैड पर हमला कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन ड्रोन्स को भारत की कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड (ईईएल) की ओर से बनाया गया है, जो कि नागपुर स्थित सोलार इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है।

सेना की ओर से 480 ऐसे ड्रोन का ऑर्डर ईईएल को दिया गया था, जिसमें से 120 डिलीवर किया जा चुका है। नागा-1 एक सुसाइड ड्रोन है। इसके काम करने का तरीका आम ड्रोन से काफी अलग होता है। इसकी खास बात यह है कि जैसे इसे अपना लक्ष्य मिलता है ये उसमें क्रैश हो जाता है और लक्ष्य को समाप्त कर देता है। इसके अलावा इन ड्रोन्स की खासियत है कि इनका टारगेट मिड-फ्लाइट के दौरान भी बदला जा सकता है। इसका फायदा यह है कि अधिक कुशलता के साथ लक्ष्य को भेदने में आसानी रहती है। कामिकेज मोड में जीपीएस-सक्षम यह ड्रोन 2 मीटर की सटीकता के साथ किसी भी खतरे को बेअसर कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें