Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nalanda : बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, दो किशोर गिरफ्तार

October 9, 2023

Nalanda : बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, दो किशोर गिरफ्तार

राजगीरः बिहार के नालंदा जिले में नालंदा थाना क्षेत्र के सबैत गांव में आज एक छात्र की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो किशोर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। राजगीर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रदीप कुमार ने रविवार को बताया कि आज सूचना मिली कि बाइक सवार दो लोग सबैत गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद मौके से भाग रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर नालंदा थाना पुलिस ने पीछा कर दो किशोर को गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मो. अल्माज के रूप में हुई है और वह सबैत गांव का ही रहने वाला था। वह राजगीर में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में तनवीर मलिक (16) और अब्दुल अहमद (15) शामिल है। दोनों सबैत गांव के ही रहने वाले हैं। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें