Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में अपराधियों ने नमामि गंगे योजना के इंजीनियर को मारी गोली

December 9, 2023

बिहार में अपराधियों ने नमामि गंगे योजना के इंजीनियर को मारी गोली

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने नमामि गंगा योजना से जुड़े एक इंजीनियर को गोली मार दी। इस घटना में इंजीनियर घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा है, जिसमें सड़क की खुदाई की जा रही है। इसी काम में लगे इंजीनियर विपिन कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। इंजीनियर को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उनके घुटने में गोली लगी बताई जा रही है। घायल इंजीनियर यूपी के मिजर्पुर के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक निर्माण कार्य को लेकर कुछ लोगों से इंजीनियर का विवाद हुआ और फिर इंजीनियर को गोली मार दी गई। कासिम बाजार के थाना प्रभारी मिंटू सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें