Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार का फैसला, नमो भारत ट्रेन के लिए सीधे खरीदेंगे जमीन

June 5, 2026

सरकार का फैसला, नमो भारत ट्रेन के लिए सीधे खरीदेंगे जमीन

गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो की तर्ज पर नमो भारत ट्रेन के लिए जमीन को सीधे जमीन मालिकों से खरीदी जाएगी। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC) ने जमीन खरीद नीति के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम को सूचित कर दिया है।

करनाल तक प्रस्तावित है रूट

NCRTC ने दिल्ली से गुरुग्राम और रेवाड़ी होते हुए राजस्थान के बहरोड़ तक और दिल्ली से सोनीपत, पानीपत से करनाल तक नमो भारत ट्रेन के संचालन के लिए रूट प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार की तरफ से इन दोनों रूटों को लेकर मंजूरी दे दिया है। इन दोनों ट्रेन के निर्माण की दिशा में काम केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद शुरू हो जाएगा। NCRTC ने HMRTC को सूचना दे दी थी। बता दें कि नमो भारत ट्रेन के इन दोनों रास्तों पर निजी लोगों की जमीन भी आ रही है।

10 सदस्यीय टीम का गठन

इसके लिए HMRTC ने उन्हें सूचित कर दिया है। हरियाणा सरकार की तरफ से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण के बीच में आ रही निजी लोगों की जमीन को खरीदने के लिए जमीन खरीद नीति बना दी गई है। दिल्ली-गुरुग्राम-धारूहेड़ा नमो भारत ट्रेन परियोजना को गति देने के लिए हरियाणा सरकार ने जमीन खरीद प्रक्रिया के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिला उपायुक्त की अध्यक्षता वाली इस समिति में जीएमडीए, नगर निगम, राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के अधिकारी शामिल हैं। समिति आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

दिल्ली में 4, हरियाणा में बनेंगे 7 स्टेशन

एनसीआरटीसी ने पहले ही राज्य सरकार को बताया था कि पारंपरिक भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया से परियोजना में देरी हो सकती है। इसी कारण जमीन मालिकों से सहमति के आधार पर भूमि खरीदने का प्रस्ताव रखा गया था, ताकि नमो भारत कॉरिडोर का निर्माण समय पर पूरा हो सके। परियोजना के पहले चरण में दिल्ली के सराय काले खां से हरियाणा के धारूहेड़ा तक नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी। इस रूट पर दिल्ली में 4 और हरियाणा में 9 स्टेशन बनाए जाएंगे। बाद में दूसरे चरण में इस सेवा का विस्तार राजस्थान के बहरोड़ तक किया जाएगा।

Also Read:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें