Site icon Dainik Savera Times

Nanakmatta Gurudwara Murder : सरबजीत सिंह मियांविंड ने ली डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी

उधम सिंह नगर : उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कल बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कल गुरुवार सुबह कैंप के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने तरसेम सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके बाद उनके समर्थकों ने उन्हें तुरंत खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सरबजीत सिंह मियांविंड ने फेसबुक पेज पर एक पाेस्ट डाल कर इसकी जिम्मेदारी ली हैं।

सरबजीत सिंह मियांविंड ने पाेस्ट में लिखा हैं कि वाहेगुरुजी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। आज उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के गुरुद्वारा नानकमता साहिब के मुख्य सेवादार तरसेम सिंह मस्सा रांगड़ की हत्या हुई हैं, जाे मैंने सरबजीत सिंह मियांविंड ने की हैं, क्याेंकि तरसेम सिंह ने गुरुद्वारा नानकमता साहिब के अंदर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के स्वागत में लड़कियाें से नृत्य करावाया , जिससे सिखों की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद कई सिखों ने इसका विरोध किया। उसने स्कूल की हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार किया और शराफत की धज्जियाँ उड़ाईं। गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए, गुरु की निंदा सुनै ना काना।, सीस भेट करे संगी कृपाण “ काे मानते हुए इसकी हत्या कर दी। वाहेगुरु सिख कौम को सदैव उन्नति पर रखें।

हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। फायरिंग में गंभीर रूप से घायल डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की खटीमा में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सरदार तरसेम सिंह डेरे के बाहर टहलने गए थे। जहां घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तुरंत खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई।

Exit mobile version