Site icon Dainik Savera Times

औद्योगिक विकास के प्रयासों में Narmadapuram को मिली अपार सफलता : CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

Narmadapuram : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा समूचे नर्मदापुरम के विकास का केंद्र बनेगा और सतपुड़ा का यह क्षेत्र अब नया इतिहास लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों में नर्मदापुरम को अपार सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें न केवल त्वरित गति से मोहासा बाबई सौर ऊर्जा पार्क की भूमि को 227 से 884 एकड़ बढ़ाई गई बल्कि 20 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि आवंटन पत्र का भी वितरण किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में आयोजित विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में इकाइयों के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की 20 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों को भूमि आवंटन पत्र का वितरण भी किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में स्थापित होने जा रही प्रत्येक औद्योगिक इकाइयों द्वारा लगभग दो हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया जा रहा है, जिससे सोहागपुर, इटारसी, सिवनीमालवा, पिपरिया, पचमढ़ी के स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। रोजगार के लिए होने वाला पलायन रुकेगा। महज 2 से 3 सालों में ही संपूर्ण नर्मदापुरम का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा। ईमानदार और कर्मशील नर्मदापुरम की जनता औद्योगिक विकास में सहायक बनेगी। नर्मदापुरम वन संपदा, भू संपदा, बेहतर रोड कनेक्टिविटी रेल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं के साथ औद्योगिक विकास के लिए सबसे अनुकूल हैं।

माेहन यादव ने कहा कि प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए उज्जैन, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर के पश्चात अब छठी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव नर्मदापुरम में संपन्न हो रही है, लेकिन इन प्रयासों में नर्मदापुरम को कम समय में सबसे अधिक सफलता मिली है। निवेशकों को औद्योगिक पार्क मोहासा की विशेषता तथा केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे वित्तीय अनुदान को हमने सीधा फायदा निवेशकों को देने का निर्णय लिया है और अत्यंत कम दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई गई है।

लैंड्स मिल के सीईओ संदीप गर्ग ने इंडस्ट्री की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिस गति से उद्योगपतियों को भूमि आवंटन की है उसी गति से उद्योगपति भी औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में इंडस्ट्री को स्थापित करने में अपना योगदान देंगे।

Exit mobile version