Site icon Dainik Savera Times

नेशनल अकाली दल 12 मई को पाकिस्तान दूतावास का करेगा घेराव

नई दिल्ली (अमन): नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने दैनिक सवेरा के साथ ख़ास बातचीत में कहा कि 12 मई को नेशनल अकाली दल पाकिस्तान दूतावास का घेराव करेगा। परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि पाकिस्तान भारत में ड्रग्स भेज कर युवकों को आतंकवादी गतिविधियों में जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ़ तो पाकिस्तान भारत से दोस्ती का नाटक कर रहा है वहीं दूसरी तरफ़ ISI के ज़रिए भारत के ख़िलाफ कार्य करने वालों को शरण दे रहा है। दैनिक सवेरा को परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि वरिष्ठ खालिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में स्थित है और उन्हें पाकिस्तान सुरक्षा एजेसी द्वारा सुरक्षा दी जा रही है।

पम्मा ने कहा कि हरविंदर सिंह रिंदा जैसे अन्य युवा खालिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसी के लिए काम कर रहे हैं और भारत मे ड्रग्स भेज रहे है। पम्मा ने कहा कि आज के समय में युवा नशे की लत में जा रहा है पाकिस्तान के द्वारा ड्रोन के जरीए भी भारत में ड्रग्स भेजी जा रही है इन सबके ख़िलाफ़ 12 मई को नेशनल अकाली दल पाकिस्तान दूतावास का घेराव करेगा।

Exit mobile version