Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोरा फतेही, संजय दत्त और सिंगर बादशाह को समन जारी, इस दिन राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया पेश होने का निर्देश

March 19, 2026

नोरा फतेही, संजय दत्त और सिंगर बादशाह को समन जारी, इस दिन राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिया पेश होने का निर्देश

National Commission for Women: अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने “सरके चुनर तेरी सरके” पर कार्रवाई के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने बादशाह के हालिया रिलीज गाने ‘टटीरी’ पर एक्शन लेते हुए गाने से जुड़े लोगों को समन जारी किया है। इतना ही नहीं, सभी संबंधित लोगों को 25 मार्च को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश भी दिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गाने पर कार्रवाई करने की जानकारी दी। आयोग की तरह से लिखा गया, “राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, ‘टटीरी’ गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पाया है कि प्रथम दृष्टया सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत होती है और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है।”

ये भी पढ़ें- Bengal elections 2026: चुनावी प्रक्रिया के बीच भारी मात्रा में नकदी बरामद, बाइक सवार से मिले इतने रुपए

 

इन लोगों को जारी हुए समन
मामले में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ ​​बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) को समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। उन्हें 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उपस्थित न होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है।

‘सरके चुनर तेरी सरके’ से जुड़े लोगों के खिलाफ भी समन जारी
राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिल्म केडी: द डेविल और गाने “सरके चुनर तेरी सरके” से जुड़े लोगों के खिलाफ भी समन जारी किया है और 24 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और निर्देशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- श्रीनगर में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया गाना
बादशाह का गाना ‘टटीरी’ भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। गाने में सरकारी बस, स्कूल की वर्दी और गाने के बोल को लेकर विवाद हुआ था। पहले हरियाणा के राज्य महिला आयोग ने मामले पर कार्रवाई की थी और हरियाणा में दो जगह पर गायक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। विवाद को बढ़ता देख सिंगर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें