Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि, लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ हिंदू राष्ट्र की स्थापना हमारा संकल्प’: राजेश कालिया

October 24, 2026

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि, लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ हिंदू राष्ट्र की स्थापना हमारा संकल्प’: राजेश कालिया

नई दिल्ली : नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ हिंदू राष्ट्र की स्थापना और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया है। बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता राजेश कालिया ने पार्टी के उद्देश्यों और भावी राजनीतिक दिशा की जानकारी दी। कालिया ने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ है।

उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले मुसलमान भी देश के अभिन्न अंग हैं और उन्हें अन्य नागरिकों की तरह विकास के समान अवसर एवं सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों और धर्मों के प्रति समान दृष्टिकोण को संविधान की प्रस्तावना में शामिल कराने की बात भी कही। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि संगठन भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों को वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में आगे बढ़ाना चाहता है।

उन्होंने 1977 में जनता पार्टी के गठन के दौरान भारतीय जनसंघ के उसमें विलय का भी उल्लेख किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐतिहासिक ‘दीपक’ चुनाव चिह्न का जिक्र करते हुए कालिया ने इसे प्रकाश और वैचारिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें