Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रीय निशानेबाज ने एयर पिस्टल दुर्घटना में बायां अंगूठा गंवाया, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर के एक निशानेबाज वायुसेना के कॉर्पोरल का प्रशिक्षण लेने के दौरान एयर पिस्टल फटने से अपना बायां अंगूठा गंवा बैठे। यहां भारतीय सेना के आर एंड आर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।यह घटना यहां कर्णी सिंह रेंज में शनिवार शाम को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए नियमित प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुई।पुष्पेंद्र कुमार जब 10एम एयर पिस्टल सिलेंडर में हवा भर रहे थे, वह फट गया। इस कारण उन्होंने अपना बायां अंगूठा खो दिया।

उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले कुमार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं।रिपोटरें से संकेत मिलता है कि दुर्घटना में उनके बाएं अंगूठे को गंभीर क्षति होने के कारण तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी।यह घटना एयर पिस्टल और राइफलों की हैंडलिंग से जुड़े जोखिमों को रेखांकित करती है, खासकर दबाव वाले सिलेंडर भरने की प्रक्रिया के दौरान। एयर पिस्टल और राइफल बैरल के नीचे कंप्रेस्ड गैस सिलेंडर लगा रहता है। ट्रिगर दबाने पर कम्प्रेस्ड गैस निकलती है, जो सीसे की गोली को ठेलकर आगे बढ़ाती है।

Exit mobile version