Site icon Dainik Savera Times

शरारती छात्राओं ने किया मिर्च पाउडर का स्प्रे, 11 छात्राओं को यहां करना पड़ा..

पणजी (भाषा) मिर्ची पाउडर आंखों में डालने की खबर अक्सर आती रहती है। जैसे में कि कईं चोरों ने कहीं किसी व्यक्ती के आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट लिया। वहीं एेसा ही मामला गोवा के बिचोलिम में उच्च माध्यमिक स्कूल में कुछ छात्राओं द्वार अपने सहपाठी विद्यार्थियों के उपर मिर्ची पाउडर का स्प्रे कर दिया जिससे करीब 11 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
इस मामले पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब छात्राएं कक्षा में थीं तबी यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन से मिली शिकायत के मुताबिक कुछ विद्यार्थियों ने शरारत में छात्राओं पर मिर्च पाउडर का स्प्रे कर दिया जिसके कुछ देर बाद छात्राओं को बेचैनी और सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई। जिससे तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Exit mobile version